Amazon Affiliate Program कैसे जॉइन करें:- आज के समय में ऑनलाइन कमाई करना सिर्फ सपना नहीं रह गया है। खासतौर पर जब हम बात करते हैं affiliate marketing की, तो Amazon Affiliate Program सबसे भरोसेमंद और Amazon आज के डिजिटल दौर में कमाई के बेहतरीन साधनों में गिना जाता है। अधिकतर लोग तो इसके ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से परिचित हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि बिना खुद का प्रोडक्ट बनाए या स्टॉक रखे भी इससे अच्छी-खासी आय की जा सकती है। अच्छी कमाई कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि Amazon Affiliate Program क्या है, इसे कैसे join करें, और कमाई कैसे शुरू करें, वो भी step-by-step।
Amazon Affiliate Program क्या है?
Amazon Affiliate Program, जिसे Amazon Associates के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसा ऑनलाइन कमाई का जरिया है जिसमें आप दूसरों को Amazon के प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं और बदले में हर बिक्री पर कमीशन पाते हैं। चाहे आप एक ब्लॉगर हों, यूट्यूबर हों या फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हों – कोई भी व्यक्ति इस प्रोग्राम से जुड़कर अपनी ऑडियंस के माध्यम से कमाई कर सकता है।
इस प्रोग्राम में आपको Amazon के प्रोडक्ट्स के लिए एक unique affiliate लिंक दिया जाता है। जब कोई व्यक्ति उस लिंक के जरिए Amazon पर जाकर खरीदारी करता है, तो Amazon उस बिक्री का एक हिस्सा आपको commission के रूप में देता है।
Amazon Affiliate Program से कमाई कैसे होती है?
मान लीजिए आपने एक मोबाइल फोन का रिव्यू वीडियो बनाया और उसके नीचे Amazon का affiliate लिंक दिया। अगर कोई यूज़र उस लिंक पर क्लिक करके Amazon से वह मोबाइल खरीदता है, तो आपको 1% से 10% तक का कमीशन मिलेगा। हर category का commission rate अलग-अलग होता है।

उदाहरण के लिए:
- मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स: 1% – 2.5%
- फैशन और कपड़े: 9%
- घरेलू सामान: 8%
- किताबें और स्टेशनरी: 8%
यह earning तभी मिलती है जब कोई user आपके लिंक से जाकर 24 घंटे के अंदर purchase करता है।
Amazon Affiliate Program Join करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
Amazon Affiliate Program में join करने के लिए आपको कोई बड़ी investment करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन कुछ basic चीजें होनी चाहिए:

- एक Active वेबसाइट, ब्लॉग, यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज
- ईमेल ID और मोबाइल नंबर
- PAN कार्ड और बैंक अकाउंट की डिटेल्स (पेमेण्ट के लिए)
यदि आपकी वेबसाइट नहीं है, तो भी आप YouTube चैनल या सोशल मीडिया पेज से शुरू कर सकते हैं।
Amazon Affiliate Program Kaise Join Karein – Step-by-Step Guide
इस अनुभाग में हम आपको पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे कि आप Amazon Affiliate Program का हिस्सा कैसे बन सकते हैं। यह एक सरल और डिजिटल प्रक्रिया है, जिसे कुछ बुनियादी चरणों में थोड़े ही समय में पूरा किया जा सकता है।
Step 1: Amazon Associates वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले आपको Amazon की official affiliate website पर जाना है –
https://affiliate-program.amazon.in
यहाँ पर आपको “Join Now for Free” का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
Step 2: Amazon Account से लॉगिन करें
यदि आपके पास पहले से Amazon का अकाउंट है तो उसी से लॉगिन करें। नहीं है, तो एक नया अकाउंट create करें।
Step 3: वेबसाइट या YouTube चैनल की जानकारी भरें
अब आपसे पूछा जाएगा कि आप कौन सा प्लेटफॉर्म यूज़ करेंगे affiliate marketing के लिए।
यहाँ आप अपनी वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, इंस्टाग्राम पेज जैसी जानकारी भर सकते हैं।
Step 4: प्रोफाइल डिटेल्स भरें
अब आपको अपनी प्रोफाइल details भरनी होंगी जैसे:
- आपका नाम
- पता
- मोबाइल नंबर
- वेबसाइट का टॉपिक या niche
यहाँ आपको यह भी बताना होता है कि आप किस तरह के प्रोडक्ट्स प्रमोट करना चाहेंगे।
Step 5: ट्रैफिक सोर्स और प्रमोशन तरीका चुनें
अब आपसे यह पूछा जाएगा कि आप अपने affiliate लिंक को कहाँ और कैसे प्रमोट करेंगे। इसमें कुछ विकल्प होते हैं जैसे:
- ब्लॉग पोस्ट्स
- यूट्यूब वीडियो
- सोशल मीडिया
- ईमेल मार्केटिंग आदि
आपको सही तरीके से इसका विवरण देना होता है, ताकि आपकी application reject न हो।
Step 6: Payment Details भरें
अगले स्टेप में आपको अपनी बैंक डिटेल्स भरनी होती हैं ताकि जब आप ₹1,000 से ऊपर की earning कर लें, तो पैसे आपके बैंक अकाउंट में transfer हो सकें।
साथ ही PAN कार्ड की जानकारी भी देनी होती है क्योंकि यह एक कर योग्य आय होती है।
Step 7: Affiliate लिंक जनरेट करें और कमाई शुरू करें
अब आपका affiliate अकाउंट बन चुका है। Amazon आपको एक unique Affiliate ID देगा। अब आप Amazon के किसी भी product का लिंक generate कर सकते हैं और उसे अपने content में शामिल कर सकते हैं।
आप SiteStripe tool की मदद से सीधे Amazon के product page से लिंक बना सकते हैं।
Amazon Affiliate Program Approval Process
Amazon आपको शुरू में तुरंत affiliate ID दे देता है, लेकिन यह fully approved नहीं होता।
आपको 180 दिनों (6 महीने) के अंदर कम से कम 3 sales करनी होती हैं।
यदि आप ऐसा नहीं कर पाते, तो आपका अकाउंट reject कर दिया जाता है।

इसलिए जरूरी है कि आप शुरू से ही अपना कंटेंट अच्छे से तैयार करें और genuine तरीके से promotion करें।
Amazon Affiliate Program से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- किसी भी प्रकार की गलत लिंकिंग, misleading content या banned traffic (जैसे paid clicks) से आपका अकाउंट बंद हो सकता है।
- आपकी वेबसाइट या ब्लॉग पर यह साफ तौर पर उल्लेख होना चाहिए कि आप Amazon Affiliate Program से जुड़े हुए हैं।
- इससे आपके दर्शकों को यह जानकारी मिलती है कि आपके द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से की गई खरीदारी पर आपको कमीशन प्राप्त हो सकता है, जिससे पारदर्शिता और भरोसे का वातावरण बना रहता है।
- आप किसी और के लिए Amazon affiliate लिंक इस्तेमाल नहीं कर सकते (जैसे – खुद के लिए product मंगवाना)।
- Commission सिर्फ तब मिलेगा जब ग्राहक आपके लिंक पर क्लिक करके 24 घंटे के अंदर product खरीदे।
यह भी पड़े;- कैसे बनाएं खुद को ब्रांड: नए डिजिटल क्रिएटर्स के लिए जरूरी ब्रांडिंग मंत्र
Amazon Affiliate से Passive Income कैसे बनाएं?
Affiliate marketing से income धीरे-धीरे बढ़ती है।
शुरुआत में भले ही कम sale हो, लेकिन जैसे-जैसे आपका कंटेंट grow करता है और audience बढ़ती है, वैसे ही आपकी कमाई भी लगातार बढ़ सकती है।
Amazon Affiliate Program: फायदें और चुनौतियां
फायदें:
- कोई investment नहीं
- कोई product manage नहीं करना
- हर तरह के product उपलब्ध
- भरोसेमंद ब्रांड
चुनौतियां:
- शुरुआत में traffic लाना मुश्किल हो सकता है
- Approval के लिए 3 sale का pressure
- Commission rates कुछ categories में बहुत कम हैं
निष्कर्ष
अगर आप सच में इंटरनेट से कमाई करना चाहते हैं और आपके पास कोई content platform है, तो Amazon Affiliate Program आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसे शुरू करना बिल्कुल आसान है और आप इसे अपने current schedule के साथ कर सकते हैं।
लेकिन याद रखें – यह कोई quick-rich scheme नहीं है। आपको मेहनत करनी होगी, value देना होगा, और audience को genuinely help करना होगा। तभी जाकर आप इससे अच्छी passive income बना पाएंगे।
तो देर किस बात की? आज ही Amazon Affiliate Program से जुड़ें और कमाई की नई शुरुआत करें।